मैं रात में खुजली कैसे रोकूं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:16

रात में शरीर में होने वाली खुजली के घरेलू उपाय- Home Remedies For Body Itching At Night In Hindi

1. बिस्तर पर जाने से पहले नहाएं

कोशिश करें कि आप बिस्तर पर जाने से पहले शरीर की अच्छी तरह सफाई करें, जिससे कि धूल मिट्टी के साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया साफ हो सके। गर्म पानी से स्नान करने सबसे ज्यादा प्रभावी है। आप गर्म पानी में डिटॉल डालकर भी स्नान कर सकते हैं। सोने से पहले ठंडे या हल्के गर्म पानी से स्नान करें। केमिकल फ्री और गंध रहित साबुन का इस्तेमाल करें। स्नान करने के बाद स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर करें।

2. नारियल तेल से मालिश करें

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे यह संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को नैचुरली मॉइस्चराइज करता है। कोशिश करें कि नहाने के बाद शरीर की नारियल तेल से मालिश करें।

3. मॉइस्चराइजर लगाएं

बहुत बार शरीर में खुजली की समस्या ड्राई स्किन के कारण भी होती है। इसलिए आपको हमेशा नहाने के बाद शरीर पर बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे खुजली को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन केमिकल वाले लोशन का प्रयोग करने से बचें।

4. नीम के पानी से नहाएं

नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिससे यह हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में बहुत लाभकारी है। गर्म पानी में 10-12 नीम की पत्तियां डालें और उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें और जब गुनगुन हो जाए तो इससे स्नान करें।

5. सावधानियां भी हैं जरूरी

बहुत से लोगों को शरीर में खुजली की समस्या रोजाना नहाने और चाय-कॉफी का सेवन अधिक करने के कारण होती है। साथ ही नहाने के लिए ज्यादा केमिकल वाले साबुन का प्रयोग से भी त्वचा में चकत्ते की समस्या होती है। इसलिए रोज नहाएं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के प्रयोग से बचें। कमरे का तापमान भी खुजली का कारण बन सकता है, इसलिए कमरे का तापमान भी सामान्य रखने की कोशिश करें। बहुत से लोगों को ज्यादा पसीना आने के कारण खुजली होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info